CG Samachar News

News and media website

क्षत्रिय समाज मुंगेली से जनपद पंचायत सदस्य से लेकर सरपंच तक इन इन उम्मीदवारों ने जीत हासिल किये है,,

मुंगेली – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समाप्त होते ही परिणाम भी देर रात तक आने लगे थे इस बार कनौजिया क्षत्रिय समाज से जनपद पंचायत सदस्य से लेकर सरपंच तक विजयी हुए है। दो ऐसे पंचायत भी रहें है जहाँ सरपंच निर्विरोध हुए है एक है करही (धपई) जहाँ से रघुवीर सिंह परिहार दूसरी बार निर्विरोध सरपंच बनाये गए तो दूसरी ओर पुरान ऐसा संवेदनशील पंचायत होता था जहाँ पंचायत चुनाव मे विवाद की स्थित हमेशा बना ही रहता था और उस पंचायत मे करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार निर्विरोध सरपंच बने है।

WhatsApp Group Join Now

अब कल हुए त्रितरीय पंचायत चुनाव मे क्षत्रिय समाज से जनपद सदस्य, और सरपंच मे विजयी हुए है। कनौजिया क्षत्रिय समाज से 4 व्यक्तियों ने जनपद सदस्य मे जीत हासिल किये है।

निरजाम जनपद क्षेत्र से रामकमल सिंह परिहार ने जीत हासिल किये है,

पुरान जनपद क्षेत्र से रघुराज सिंह बैस ने जनपद सदस्य के रूप मे जीत दर्ज किये है,,

नवागांव चीनू से अधिवक्ता शक्ति सिंह बैस ने जनपद सदस्य के लिए जीत हासिल किये है।

जनपद क्षेत्र पंडरभठ्ठा से राणा सिंह परिहार ने जनपद सदस्य के रूप मे जीत दर्ज किया है।

रघुवीर सिंह परिहार ग्राम पंचायत करही धपई (निर्विरोध)

आलोक सिंह परिहार ग्राम पंचायत पुरान (निर्विरोध)

राधाचरण सिंह परिहार ग्रामपंचायत अमलीडीह(झगरहट्टा)

विपिन सिंह श्रीनेत ग्रामपंचायत लालाकापा

संदीप सिंह कछुवाहा ग्रामपंचायत से मुड़पार(दुल्लापुर)

लाला सिंह ठाकुर ग्रामपंचायत सेमरकोना(भूरका)

दिग्विजय सिंह श्रीनेत ग्राम पंचायत टेमरी

मृतुन्जय सिंह ठाकुर ग्राम पंचायत छिरहा बेमेतरा,,

जिलापंचायत सदस्य के लिए पंडरभठ्ठा के लिए दाऊ सिंह परिहार 652 वोटो से जितने का दावा कर रहें है तो वही लक्ष्मीकांत भास्कर 1705 वोट से जितने का दावा कर रहा है निर्वाचन अधिकारी आधिकारिक रूप से घोषणा होने के बाद ही कौन प्रत्याशी विजयी हुआ ये पता चल पायेगा अभी दोनों के अपने अपने जीत के दावे है,,

error: Content is protected !!