


मुंगेली: खेत से घर लौट रही महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर मौत; LIVE VIDEO आया सामने,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली- जिले के ग्राम पंडरभट्टा में आकाशीय बिजली गिरने से 46 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला खेत में काम करने के बाद पैदल अपने घर लौट रही थी, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गई। हादसे का LIVE VIDEO भी सामने आया है, जिसमें बिजली गिरने का भयावह मंजर कैद बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंडरभट्टा निवासी गीता बाई पटेल (46), पति अशोक पटेल खेत में काम करने गई थीं। काम खत्म करने के बाद वह पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे अचानक मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। रास्ते में तेज गर्जना के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में गीता बाई आ गईं।

बिजली गिरते ही गीता बाई मौके पर ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आकाशीय बिजली गिरने का भयावह दृश्य कैद बताया जा रहा है।
देखे वीडियो LIVE
हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीण भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं। खेत से घर लौट रही महिला की कुछ ही सेकंड में मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
नोट: आकाशीय बिजली के दौरान खुले खेत, पेड़ या ऊंची जगह पर खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

