



आकस्मिक निरीक्षण में खुली स्कूलों की लापरवाही,डीईओ ने की अनुपस्थित शिक्षकों पर वेतन रोकने कार्यवाही,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी.डाहिरे ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला दुल्लापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया, जहां निर्धारित स्टॉफ में से केवल दो शिक्षक उपस्थित पाए गए, जबकि शेष स्टॉफ अनुपस्थित मिला।

डीईओ ने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी करते हुए एक दिवस का वेतन रोकने की कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार हाई स्कूल झलियापुर के निरीक्षण के दौरान भी केवल एक शिक्षक उपस्थित पाया गया, जबकि शेष स्टॉफ अनुपस्थित मिला।

मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी करने तथा एक दिवस का वेतन रोकने की कार्यवाही की गई। निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन का संचालन भी नहीं होना पाया गया, जिस पर संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक कार्यवाही करने एवं व्यवस्था में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

