
लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद,दो आरोपी गिरफ्तार,,
खुड़िया डेम से मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा, पूछताछ में अन्य 5 वाहन चोरी करना भी कबूला,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली/लोरमी- लोरमी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई कुल 6 मोटरसाइकिलें, जिनकी कुल कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है, बरामद की हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, बिलासपुर के मंगला निवासी चंद्रशेखर पटेल अपनी मां के साथ 17 सितंबर को मोटरसाइकिल क्रमांक CG-10 AT-2684 से खुड़िया डेम घूमने गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल खुड़िया बांध के पास खड़ी की थी। करीब एक घंटे बाद वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर 18 सितंबर को लोरमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में अपराध क्रमांक 400/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
इस खबर का विडियो देखे और चैनल को SUBSCRIBE,like share करे 👇👇
विवेचना के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर चरन कुर्रे और अमित चेलकर, दोनों निवासी अमलडीही, को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुड़िया डेम से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके अलावा उन्होंने अन्य स्थानों से भी 5 मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर दोनों के घरों से तीन-तीन मोटरसाइकिल बरामद की गईं।
बरामद वाहनों में हीरो एचएफ डीलक्स की चार मोटरसाइकिल, हीरो कंपनी की एक मोटरसाइकिल और होंडा साइन की एक मोटरसाइकिल शामिल है। पुलिस के मुताबिक बरामद 6 वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 2 लाख 10 हजार रुपये है।
पुलिस ने मामले में धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी है। आरोपी चरन कुर्रे पिता शीतल प्रसाद कुर्रे (22 वर्ष) और अमित चेलकर पिता कमल चेलकर (21 वर्ष) दोनों निवासी अमलडीही, थाना लोरमी, जिला मुंगेली को 19 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लोरमी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव सहित प्रआर. दयाल गवास्कर, आरक्षक राजू साहू, ईश्वर मरावी, कवि टोप्पो, युगल किशोर, रेखराम नेताम एवं सैनिक कुलदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

