लोरमी में जंगली हाथियों का उत्पात, पांच घरों को तोड़ा,घरों में रखा अनाज और राशन भी खा गए गजराज, अचानक हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
लोरमी- अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) के वन ग्राम बिंदावल में जंगली हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव के पांच घरों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घरों के अंदर रखा अनाज और अन्य राशन भी हाथियों ने खा लिया। अचानक गांव में हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद वन अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। हाथियों द्वारा किए गए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वन विभाग की ओर से नुकसान के आधार पर मुआवजा प्रकरण तैयार करने की कार्रवाई की जा रही है।

हाथियों के गांव में पहुंचने की घटना के बाद वन क्षेत्र से लगे इलाकों में ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने और प्रभावित परिवारों को जल्द मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, मानव-हाथी संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को लेकर ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ गई है।


The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

