मुंगेली । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही में मंगलवार को शासन की नि:शुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर कक्षा नवमी की पात्र 70 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं में उत्साह और खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. आशुतोष पांडेय (अध्यक्ष, जनभागीदारी एवं शाला विकास समिति करही) ने बताया कि यह योजना दूरस्थ ग्रामों से अध्ययन के लिए आने वाली छात्राओं के लिए वरदान सिद्ध होगी। अब बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। ग्राम सरपंच आनंद राम महिलांगे ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य शासन की इस महती योजना से बालिकाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी तथा बालिका शिक्षा को नया प्रोत्साहन मिलेगा। समिति सदस्य सुधीर मिश्रा ने भी छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्राचार्य जे. एस. ध्रुव ने छात्राओं को समय पर विद्यालय आने और साइकिल चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी तथा उन्हें शुभाशीष प्रदान किया। इस अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्य के. डी. मानिकपुरी, साइकिल वितरण प्रभारी मोनिका ठाकुर, आर. के. वैष्णव, राखी पाठक, प्रभा वैष्णव, निधि दवे, सरिता गुप्ता, रीतू पांडेय, भारती देवांगन, कामना मिश्रा, सी. व्यास, जे. ई. सवरियप्पन, रश्मि शर्मा, आर. के. पटेल, विजेंद्र कश्यप, रामायण सिंह मरावी, सुधांशु शुक्ला, सरिता साहू, अमरेश पांडेय, नवाब अली (मीडिया प्रभारी) सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
google.com,pub-3241875176065588,DIRECT,f08c47fec0942fa0

