धान खरीदी प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर ने बैठक में लिया फैसला, सरकार अगर मांग नही मानी तो 3 नवंबर से जायेगे हड़ताल पर,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली – छ ग सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर प्रांतीय संगठन छ ग एवं समर्थन मूल्य धान खरीदी ऑपरेटर संघ मुंगेली से संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री के नाम कलेक्टर को अपने चार सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौपा था जिसके उत्तर में कोई जवाब नही आने पर आज जिला स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया की 2 नवंबर तक आदेश का इंतजार करेंगे अगर सरकार हमारी चार सूत्रीय मांग नही मानी तो 3 नवंबर से प्रदेश भर के कर्मचारी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

छ ग शासन के महत्वकांक्षी योजनाओं को प्रदेश के 2058 सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को सेवा दे रही है।
समर्थन मूल्य धान खरीदी में समय पूर्व प्रदेश के 2058 समितियों के 2739 उपार्जन केंद्रों से धान का परिवहन नहीं होने से मार्कफेड रायपुर द्वारा सुखद की राशि सहित प्रासंगिक व्यव सुरक्षा व्यय कमीशन की राशि काटकर समितियों को भुगतान करती है और मिलर द्वारा समय पर नहीं उठाने का पेनाल्टी राशि स्वयं लेती है फल स्वरूप धान खरीदी से होने वाली छती से समिति कर्मचारियों को उठाना पड़ता है और समय पर इन्हे वेतन नही मिल पाता है।

वर्ष 2007 – 08 से लगभग 18 वर्षों तक निरंतर संविदा के रूप में कार्यरत धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटरों के स्थान पर आउटसोर्सिंग में माध्यम से नियुक्ति करना न्याय सिद्धांत के विपरीत है। इस कारण चरण बद्ध अनिश्चित कालीन आंदोलन करने के लिए बाध्य हैं।
दूसरी तरफ कम्प्यूटर ऑपरेटरो एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में ट्रांसफर कर दिया गया है जिससे किसानों के साथ साथ कम्प्यूटर ऑपरेटरो को भी परेशानीयों का सामना करना पड़ सकता है। क्यों की कम्प्यूटर ऑपरेटर ही होते है जो किसानों का जानते और पहचानते है हर धान खरीदी ऑपरेटर नया होने से सभी कोई परेशानी हो सकती है।

वही अगर शासन प्रशासन ने ये हमारी चार सूत्रीय मांग दो नवंबर तक नही मानी तो सभी कर्मचारी 03/11/2025 दिन मंगलवार से लंबित जायज 4 सूत्रीय मांगों की पूर्ति हेतु छ ग शासन कैबिनेट के निर्णय तक अनिश्चित कालीन आंदोलन पर जाने की चेतावनी दी है।

