
क्षत्रिय समाज के युवाओं का सेना में चयन,25 युवाओ का हुआ सम्मान,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली – राजपूत क्षत्रिय समाज तखतपुर मुंगेली परीक्षेत्र प.क्र.3738 के तत्वाधान में आयोजित सम्मान भव्य समारोह में क्षत्रिय समाज के BSF,CISF, थल सेना, पुलिस आरक्षक भर्ती, अग्निविर सेना में 25 युवाओं का हुआ चयन समाज के गर्व का विषय जिसके लिए समाज के द्वारा आज कस्तूरी होटल के सामने स्मार्ट एकेडमी हॉल में क्षत्रिय समाज के 25 युवाओं का देश सेवा के लिए सफल चयन हुआ है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में समाज के परिक्षेत्रीय अध्यक्ष नर्मदा सिंह राजपूत ने सभी चयनित युगल सिंह राजपूत, राकेश सिंह, हरेंद्र सिंह, अंकित सिंह,राज सिंह, भारती राजपूत, देवा सिंह, केविन सिंह यश राजपूत सूरज ठाकुर,आशीष ठाकुर,रितेश ठाकुर,हरेंद्र सिंह राजपूत,अरविंद सिंह राजपूत,वीरेंद्र सिंह,करन ठाकुर,दिव्या क्षत्री,लोकेश सिंह राजपूत,विवेक सिंह,विभव सिंह, राकेश सिंह,सहित राजपूत क्षत्रिय समाज के 25 युवाओं ने BSF,CISF,NAVI,अग्निविर एवं पुलिस आरक्षक भर्ती एवं अन्य देश सेवा के पदों पर चयनित हुऐयुवाओं को माला पहनाकर,शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

राजपूत क्षत्रिय समाज तखतपुर मुंगेली परीक्षेत्र अध्यक्ष नर्मदा सिंह राजपूत जी के कहा क्षत्रिय समाज ने आदिकाल से ही देश सेवा, वीरता और बलिदान की परंपरा का निर्वहन किया है। इतिहास साक्षी है कि राष्ट्र की रक्षा के लिए क्षत्रिय समाज ने सदैव अग्रणी भूमिका निभाई और अपने प्राणों का उत्सर्ग करने से भी पीछे नहीं हटे। यही परंपरा आज भी युवा पीढ़ी द्वारा सेना व सुरक्षा बलों में सेवा के माध्यम से जीवंत रखी जा रही है।”
समाज अध्यक्ष ने युवाओं की मेहनत, अनुशासन और देशभक्ति की भावना की सराहना करते हुए इसे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

समारोह को संबोधित करते हुए बताया सेना में चयन केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने युवाओं से देश सेवा के साथ-साथ समाज के लिए भी प्रेरक भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में सभी चयनित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा राष्ट्र सेवा में उनके योगदान के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।क्षत्रिय समाज के युवाओं ने BSF, CISF, भारतीय नेवी, पुलिस आरक्षक एवं अग्निवीर सेना में भर्ती होने के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे निरंतर कड़ी मेहनत, कठिन परिश्रम,अनुशासित दिनचर्या और मजबूत आत्मविश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। युवाओं ने कहा कि उन्होंने लक्ष्य तय कर नियमित अभ्यास, शारीरिक फिटनेस, मानसिक दृढ़ता और सकारात्मक सोच के साथ तैयारी की। उन्होंने अपने परिवार, समाज के वरिष्ठजनों और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को भी अपनी सफलता का आधार बताया तथा अन्य युवाओं से भी परिश्रम और धैर्य के साथ प्रयास करने का आह्वान किया।” इस कार्यक्रम में राजपूत क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष नर्मदा सिंह राजपूत,उपाध्यक्ष हुकुम सिंह,सचिव चिम्मन सिंह, केंद्रीय संरक्षक मनहरण सिंह,राजपूत,महेंद्र सिंह राजपूत, पोषण सिंह, ऋषि सिंह, ज्ञान सिंह, दिनेश सिंह, आदित्य सिंह, गेंद सिंह,रमेशसिंह,प्रतापसिंह,रामखिलावन, कुलदीप सिंह, पुरन सिंह,मिंटू राजपूत, भागीरथी, प्रदीप सिंह, रामशरण राजपूत, मनमोहन सिंह क्षत्रिय, अरविंद सिंह राजपूत, राहुल सिंह, केंद्रीय मीडिया प्रभारी रवि सिंह ठाकुर सहित समाज के वरिष्ठजन जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं चयनित युवाओं के परिजन सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहें उक्त जानकारी राजपूत क्षत्रिय समाज केंद्रीय मीडिया प्रभारी रवि सिंह ठाकुर ने दी….!!

