खबर का असर – CG समाचार न्यूज़ ने खबर प्रसारित करने के बाद खनिज विभाग चिर निद्रा से जग कर अवैध खनन पर खनिज विभाग ने की कार्रवाई,दो वाहन जब्त,चालक पुलिस हिरासत में,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली – मुंगेली जिले के पथरिया में अवैध खनन पर खनिज विभाग ने कार्रवाई की है जिसमे दो वाहन जब्त कर चालक कोई पुलिस हिरासत मे लिया है.

मुंगेली जिले में अवैध खनन और परिवहन का कारोबार धड़ड़ले से चल रहा है और खनिज विभाग घोर निद्रा में सोया हुआ था ज़ब CG समाचार न्यूज़ ने अवैध खनिज खनन और परिवहन को लेकर खबर प्रसारित किया था जिस पर खनिज विभाग ने संज्ञान लेकर अवैध खनन पर कार्यवाही की है।

इस अवैध खनन की शिकायत एक माह पूर्व किया गया था और पथरिया SDM ने सात दिवस के भीतर कार्यवाही करने आदेशित किया गया था पर आज एक माह पहले शिकायत किया गया था पर अखबारों और पोर्टल के माध्यम से खबर सामने आने के बाद आज खनिज विभाग ने कार्यवाही की है जबकि ये कार्यवाही पहले हो जाना चाहिए था। अब देखने वाली बात होंगी की ये खनिज विभाग की कार्यवाही कब कब होगा क्यों की पुरे जिले में अवैध खनिज का कारोबार धड़ड़ले से जारी है।

सोमवार को खनिज विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत कुकुसदा के अंतर्गत ग्राम पडरिया झाप पथरिया में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को अवैध रूप से मुरुम खनन और परिवहन करते दो वाहन मिले जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

जप्त किए गए वाहनों के क्रमांक CG10 AK 5618 और CG28 AL 7222 हैं। जांच में पता चला कि ये वाहन बिना अनुमति मुरुम का उत्खनन और परिवहन कर रहे थे। वाहनों के चालकों की पहचान धर्मेन्द्र धीवर और मोतीलाल के रूप में की गई है। दोनों चालकों को वाहन सहित पुलिस चौकी साकेत में अभिरक्षा में रखा गया है।

खनिज अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई खदान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम,1957 की धारा 21 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 के तहत की गई है। प्रकरण में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

