नाबालिग़ कोई बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी कोई पथरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली – मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ अभियान के तहत जिले मे गुम हुये बालक/बालिकाओं की बरामदगी करने एवं महिला संबंधी अपराधों की त्वरित निराकरण करने निर्देशित किया गया हैै, प्राप्त निर्देशानुसार अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत छाबडा व अनुविभागीय अधिकारी नवनीत पाटिल मार्गदर्शन पर महिला संबंधी लंबित अपराधो तथा अदम दस्तायाब गुम बालक/बालिकाओ के मामले का निराकरण तथा दस्तायाबी करने थाना पथरिया पुलिस द्वारा महिला/बालिकाओं संबंधी अपराधो मे विश्वनीय मुखबीर लगाकर लगातार प्रयास किया जा रहा था कि थाना पथरिया के अपराध क्रमांक 188/2025 धारा 137(2) बीएनएस के मामले मे प्रार्थिया के द्वारा दिनॉक 10.09.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनॉक 09.09.2025 को इसकी नाबालिक पुत्री बिना बताये घर से कही चली गई थी जिसके रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर गुम हुये अपहृत बालिका व अज्ञात आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था विवेचना पतासाजी दौरान दिनॉक 03.11.2025 को अपहृता को आरोपी रघुनंदन मरकाम पिता बलराम मरकाम उम्र 20 वर्ष साकिन लखोदना थाना कोटा जिला बिलासपुर के निवास से आरोपी के कब्जे से दस्तायाब कर पीड़िता का कथन एवं डॉक्टरी परीक्षण कराया गया।

आरोपी के द्वारा घटना दिनांक को शादी का झांसा देते हुये बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर लगातार दैहिक शोषण करना प्रमाणित पाये जाने से आरोपी के विरूद्व धारा 87,64(1) 64(2)(ड) बीएनएस एवं 4,6 पाक्सो एक्ट जोडी जाकर आरोपी रघुनंदन मरकाम को दिनॉक 03.11.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा, सउनि. पुहकल सिंह ठाकुर, प्र.आर. जगदीश प्रसाद कोशले, आर.मिथलेश सोनवानी,राजीव पटेल, विनोद बंजारे, स्वारथ लाल ध्रुव, बालकृष्ण मरकाम,राजतिलक बंजारे, म.आर. सीनू सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

