

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डोमप्रकाश कश्यप के निलंबन से स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों में भारी नाराजगी,,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली -मुंगेली स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य सयोजक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष का निलंबन आदेश जारी करने से कर्मचारी संघ में आक्रोश बढ़ गया है और निलंबन आदेश को निरस्त करने की मांग को लेकर चेतावनी दी है एवं बुधवार से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल का अल्टीमेटम दिया है

गवर्मेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष कृष्ण कुमार नवरंग का पूर्ण समर्थन आज दिनांक 06/12/2025 को स्टेडियम गार्डन में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ की आपातकालीन बैठक आयोजित की गई बैठक में सर्वसम्मति से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला मुंगेली के मनमानी पूर्वक रवैए एवं दमनकारी नीति कर्मचारियों के आवाज दबाने के लिए जिलाध्यक्ष का निलंबन की घोर निंदा करते हुए आक्रोश प्रगट किया गया।

बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि मंगलवार दिनांक 09/12/2025 तक निलंबन आदेश को निरस्त कर निशर्त बहाली आदेश जारी नहीं किया जाता है तो जिला मुंगेली के समस्त स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों का बहिष्कार करते हुए जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने मजबूर होंगे। संगठन में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया शासन के किसी भी स्वास्थ्य संबंधी कार्यों का क्रियान्वयन नहीं होता है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला मुंगेली की होगी।

उक्त बैठक में जिला सचिव जित्तू कुमार साहू जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती डाली नामदेव, जिला महामंत्री रमेश कोठारी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या सोनी,जिला मीडिया प्रभारी अवध भास्कर, जिला कोषाध्यक्ष मनहारण साहू, जिला प्रवक्ता श्रीमती अंजू ठाकुर, जिला प्रचार प्रसार मंत्री श्रीमती संतोषी यादव, तीनों विकासखंड के ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया सह आई सी सेल प्रभारी चिंतामणी शर्मा, ब्लॉक संरक्षक प्रदीप यादव,ब्लॉक अध्यक्ष मुंगेली अनिल साहू, ब्लॉक अध्यक्ष लोरमी योगेश कश्यप, ब्लॉक संरक्षक महावीर राज,सहित अन्य संगठन से गर्वमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष कृष्ण कुमार नवरंग एवं जिलाध्यक्ष संतोष सोनकर जी का पूर्ण समर्थन मिला।

