मुंगेली । राजपूत क्षत्रिय समाज पंजी. क्रमांक 3738 तखतपुर-मुंगेली परीक्षेत्र के पदाधिकारियों ने बिलासपुर निवासी ठाकुर राम सिंह पिता रामनाथ सिंह ठाकुर की रिहाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। बताया गया कि थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर में राम सिंह पर एक्ट्रोसिटी एक्ट के तहत द्वेषपूर्ण कार्रवाई की गई है। समाज का कहना है कि राम सिंह पर झूठा मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है, जबकि वे समाज सेवा, गौ रक्षा और धर्मांतरण रोकने जैसे कार्यों में लंबे समय से सक्रिय हैं। राजपूत क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दारा सिंह राजपूत ने कहा कि यदि शीघ्र रिहाई नहीं की गई तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। परिक्षेत्रीय अध्यक्ष नर्मदा सिंह राजपूत ने कहा कि धर्म, गौ रक्षा और सनातन की रक्षा के लिए आवाज उठाना अपराध नहीं है। पार्षद कोमल सिंह ठाकुर ने कहा कि राम सिंह वर्षों से निस्वार्थ भाव से समाज और धर्म के लिए कार्य कर रहे हैं, उन्हें टारगेट कर झूठे केस में फंसाया गया है। इस दौरान समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दारा सिंह राजपूत, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष नर्मदा सिंह राजपूत, केंद्रीय महासचिव लखन सिंह राजपूत, तोप सिंह तोमर, मनहरन सिंह, हुकुम सिंह, संतु सिंह, कोमल सिंह ठाकुर, नारायण सिंह राजपूत (सरपंच), सुरेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, पंकज सिंह, रविराज सिंह, नरेंद्र सिंह, टेक सिंह, सूरज सिंह, चिम्मन सिंह, माखन सिंह, अरविंद सिंह, बहादुर सिंह और केंद्रीय मीडिया प्रभारी रवि सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
google.com,pub-3241875176065588,DIRECT,f08c47fec0942fa0

