मुंगेली । डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली की रासेयो इकाई द्वारा साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उप निरीक्षक बबीता श्रीवास और उप निरीक्षक शत्रुघ्न खूंटे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शोभित कुमार बाजपेयी ने की। इस अवसर पर जिला संगठक रासेयो एन. के. पुरले एवं लाइब्रेरियन एस. एल. मौर्य भी मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. बाजपेयी ने अपने उद्बोधन में “One Nation, One Agriculture, One Team” की अवधारणा, साइबर कैम्पेन और जीएसटी के लाभों पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता बबीता श्रीवास ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रकार, हैकिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा, इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसी एप्स की सुरक्षा सेटिंग्स तथा साइबर ठगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर के उपयोग के बारे में भी बताया। शत्रुघ्न खूंटे ने पास्को एक्ट, ऑनलाइन मार्केटिंग, ओटीपी, सर्वर आधारित अपराध, डिजिटल डिवाइस सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग से संबंधित विषयों पर जानकारी साझा की। एन. के. पुरले ने भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए संचालित योजनाओं, माई भारत पोर्टल में पंजीयन प्रक्रिया तथा युवा संसद कार्यक्रम की जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन प्रो. एस. के. भारती (कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो) ने किया तथा आभार प्रदर्शन एस. एल. मौर्य (लाइब्रेरियन) ने किया। इस अवसर पर रासेयो स्वयंसेवक विनय ठाकुर, दुलार सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं वॉलंटियर्स उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

