
खुड़िया धान खरीदी केंद्र में तौलाई के नाम पर प्रति बोरी 5 रूपये की अवैध वसूली,जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली – धान खरीदी केंद्र खुड़िया में प्रति बोरी 5 रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगा है। खुड़िया धान खरीदी केंद्र पहले से ही इसी तरह के मामले के लिए जाना जाता रहा है सुदूर वन क्षेत्र होने के कारण पहले भी मामले आते रहें है।धान खरीदी केंद्र खुड़िया में धान तौलाई के नाम पर किसानों से प्रति बोरी 5 रुपये की अवैध वसूली किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। किसानों का कहना है कि बिना पैसे दिए उनकी धान की तौलाई नहीं की जाती, जिससे वे मजबूरी में अतिरिक्त राशि देने को विवश हैं।

किसानों के अनुसार यह वसूली खुलेआम की जा रही है और संबंधित कर्मचारी व हमाल इसमें शामिल हैं। एक किसान ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रोज़ाना सैकड़ों बोरियों की तौलाई होती है, जिससे अवैध वसूली का बड़ा खेल चल रहा है। इससे शासन प्रशासन की मंशा के विपरीत किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।


किसानों ने प्रशासन से मांग की थी कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की अवैध वसूली पर रोक लग सके। वही जिला प्रशासन मौक़े पर पहुँचे कर मामले की संज्ञान में लिया और धान खरीदी प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही वही अब देखना होगा की इस धान खरीदी प्रभारी पर क्या कार्यवाही होती है।


