
बड़ी खबर – मुंगेली में शासकीय राशि का गबन, सेंट्रल बैंक के कर्मचारी ने अधोसंरचना मद के 26 लाख 87 हजार किए निजी वह अन्य खातों किये ट्रांसफर,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली -मुंगेली सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ब्रांच से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,
जहाँ शासकीय राशि में गबन की गंभीर अनियमितता उजागर हुई है।मुंगेली कलेक्ट्रेट की अधोसंरचना मद की राशि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंगेली शाखा में जमा थी,

जिसमें से 26 लाख 87 हजार रुपये बैंक के एक कर्मचारी ने अपने निजी खाते में 8 लाख 50 हजार एवं कोई मंजूलता पटेल के खाते में में 9 लाख 18 हजार व 9 लाख 19 हजार कुल 18 लाख 37 हजार ट्रांसफर किया गया है । इतने बड़ी राशि का गबन करना किसी एक व्यक्ति का का नही हो सकता क्यों की बैंक कर्मचारी के साथ साथ बैंक मैनेजर की भी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।

मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और बैंक प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया। जिस पर बैंक के द्वारा जवाब देने में आना कानी की जा रही है क्यों की विभाग को संतोषजनक जवाब बैंक प्रबंधक के द्वारा नही दिया जा रहा है।

अतिरिक्त कलेक्टर जी.एल. यादव के मुताबिक,गड़बड़ी उजागर होने के बाद
पूरी राशि को दोबारा अधोसंरचना मद के खाते में जमा करा दिया गया है हालांकि, प्रशासन द्वारा नोटिस दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बैंक की ओर से खाते का स्टेटमेंट और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं।

अतिरिक्त कलेक्टर ने इस पूरे मामले को घोर अनियमितता करार दिया है और कहा है कि दस्तावेजों की जांच के बाद बैंक प्रबंधन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल जिला प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और आने वाले दिनों में इस पर बड़ी कार्रवाई संभव है।

