
पूनम जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान,,, देखिये वीडियो
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली – मुंगेली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हापारा में स्थित पूनम जनरल स्टोर में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि तीन मंजिला दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे व्यापारी को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
देखिए वीडियो –
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दमकल की गाड़ी समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे आग पर काबू पाने में देरी हुई। इस लापरवाही को लेकर क्षेत्रवासियों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश देखा गया।

सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

