
CDS में 4वीं रैंक, मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली- छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के टेढ़ाधौंरा गांव की बेटी सुप्रिया सिंह ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा में ऑल इंडिया 4वीं रैंक हासिल कर उनका चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है।

23 वर्षीय सुप्रिया सिंह, वैदेही शरण सिंह की सुपुत्री हैं। बचपन से ही भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाली सुप्रिया ने अपने संकल्प और कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। प्रारंभिक शिक्षा मुंगेली से प्राप्त करने के बाद उन्होंने निरंतर अपने लक्ष्य की दिशा में तैयारी जारी रखी।

CDS परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के बाद अब सुप्रिया सिंह प्रशिक्षण अकादमी में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, परिजन और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट रैंक हासिल करना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। सुप्रिया सिंह की सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं, विशेषकर बेटियों को भी सेना में करियर बनाने की प्रेरणा मिलेगी।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

