
मुंगेली में कन्नौजिया क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष पद के लिए कल मतदान,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली- कन्नौजिया क्षत्रिय समाज मुंगेली के अध्यक्ष पद के लिए कल मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक मंगल भवन, बाईपास रोड में सम्पन्न होगी।

अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। पूर्व अध्यक्ष भैयालाल सिंह परिहार एक बार फिर दावेदारी कर रहे हैं, जबकि आनंद बल्लभ सिंह राठौर भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच चुनाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।


चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शिक्षकों को मतदान दायित्व सौंपा गया है।


समाज के कुल 2133 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मतदान के बाद उसी दिन मतगणना भी की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। निर्वाचित अध्यक्ष का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।
समाज के सदस्यों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में मतदान होने की संभावना जताई जा रही है।

