
स्व. केदार सिंह परिहार की स्मृति में धरमपुरा में होली मिलन कार्यक्रम 9 मार्च को,,
सामाजिक एवं सांस्कृतिक हस्तियों की रहेगी उपस्थिति, क्षेत्रवासियों को किया गया सादर आमंत्रित,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
बेमेतरा (नवागढ़)-मुंगेली क्षेत्र के सुप्रसिद्ध गायक एवं छत्तीसगढ़ के जाने-माने कवि स्वर्गीय श्री केदार सिंह परिहार (पूर्व सदस्य, छत्तीसगढ़ राज्य भाषा आयोग) की स्मृति में ग्राम धरमपुरा में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में क्षेत्र के कई सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

कार्यक्रम के आयोजक लक्ष्मीनारायण सिंह बैस ने बताया कि यह आयोजन स्वर्गीय केदार सिंह परिहार की स्मृति को नमन करते हुए क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और होली पर्व की खुशियों को साझा करने के उद्देश्य से रखा गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री वल्लभ सिंह (अध्यक्ष कन्नौजिया क्षत्रिय समाज), श्री सोम सिंह ठाकुर (उपाध्यक्ष नगर पंचायत नवागढ़ एवं अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति झाल), श्री श्रीहरि सिंह परिहार (जिला संयोजक, जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ), श्री विनोद साहू (पार्षद नगर पंचायत नवागढ़ एवं माँ कर्मा ट्रांसपोर्ट), श्री लक्ष्मण साहू (पूर्व पार्षद नगर पंचायत नवागढ़) तथा श्री प्रेमू साहू (अध्यक्ष साहू समाज नवागढ़) उपस्थित रहेंगे।
यह कार्यक्रम 9 मार्च 2026, सोमवार को शाम 4 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का स्थान आयोजक निवास, गाढ़ामोड़ के पास, ग्राम धरमपुरा, नवागढ़ रोड निर्धारित किया गया है।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, मित्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
कार्यक्रम में स्वागत व्यवस्था की जिम्मेदारी सागर प्रताप सिंह बैस, अंकित सिंह बैस, हिमांशु सिंह बैस, बबलू सिंह, सुभाष सिंह, लाल बहादुर सिंह और नंदकुमार साहू द्वारा निभाई जाएगी।

