

महिला प्रकोष्ठ उत्कर्ष सतनामी समाज कल्याण समिति, पेण्ड्रारोड द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
गौरेला (जीपीएम)-महिला प्रकोष्ठ उत्कर्ष सतनामी समाज कल्याण समिति, पेण्ड्रारोड द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महिला सशक्तिकरण, शिक्षा तथा समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, सम्मान समारोह तथा प्रेरणादायक संबोधन आयोजित किए गए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना, उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना तथा समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम ने उपस्थित सभी महिलाओं में आत्मविश्वास और एकता की भावना को और मजबूत किया।

अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने महिलाओं के सम्मान, समानता और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर निर्मला भास्कर, उमाकत्यानी कोशले, शर्मिला सोनवानी, मंजू महिलांगे, अनीता भार्गव, गोबिता भार्गव, बिसना बंजारे, रजनी बंजारा, राखी सिंह गहलोत, रानू नामदेव, मनोरमा गुप्ता, सरिता राठौर, रमा राठौर, रेखा रात्रे, लक्ष्मी मनहर, मनीषा बंजारा, पुष्पलता नारंगे, सुभद्रा सेन्ड्रे, पार्वती महिलांगे, कविता टोण्डे, जानकी कोशले, तिरीथ बाई सेण्ड्रे, सुभौतिन लहरे, मुंगेश्वरी सुमन, प्रफूल टण्डन, सीखा राव सहित समिति की सभी मातृ शक्तियाँ उपस्थित रहीं।


