
देश के आन बान शान के प्रतीक महाराणा प्रताप की भव्य मूर्ति का हुआ आगमन,अब पड़ाव चौक महाराणा प्रताप चौक के नाम से जाना जायेगा,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली-वीरता,स्वाभिमान और देशभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का मुंगेली नगर में गौरवपूर्ण आगमन हुआ। यह ऐतिहासिक क्षण पूरे नगर के लिए गर्व और सम्मान का विषय बन गया।

प्रतिमा दुर्ग,बेमेतरा एवं नवागढ़ होते हुए नगर पहुँची,जहां इसका भव्य स्वागत किया गया। वीर शौर्य और सम्मान के प्रतीक महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का नगर में आगमन उत्सव का रूप ले लिया। करीब 15 फीट ऊँची इस प्रतिमा का बेमेतरा में स्वागत के बाद नवागढ़ होते हुए मुंगेली के शिवपुर पहुंचने पर क्षत्रिय समाज और राजपूत समाज के महिला-पुरुषों ने जोरदार स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में “महाराणा प्रताप की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

नारी शक्ति ने प्रतिमा की आरती उतारकर और पुष्प वर्षा कर श्रद्धा अर्पित की। इसके बाद आदर्श कृषि उपज मंडी के पास हेमेंद्र गोस्वामी और श्रीनिवास सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
पड़ाव चौक, जहां प्रतिमा स्थापित की जानी है, वहां पहुंचने पर भव्य आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सोनी के कार्यकाल में क्षत्रिय समाज के पूर्व अध्यक्ष स्व, विपनेश सिंह परिहार ने एक सपना देखा था की पड़ाव चौक में महाराणा प्रताप की मूर्ति लगे और पड़ाव चौक का नाम महाराणा प्रताप चौक हो और अनिल सोनी के कार्यकाल में ही मुगेली नगर पालिका क्षेत्र में सबसे पहले किसी चौक का नाम करण हुआ तो वो पड़ाव चौक था जिसे महाराणा प्रताप चौक का नाम करण हुआ पर महाराणा प्रताप की मूर्ति अभी तक नही रखा जा सका था पर आज वो सभी क्षत्रियो का सपना आज पूरा हुआ है और ये सपना सभी क्षत्रियों का था।

इसी के साथ यह चौक अब महाराणा प्रताप चौक के नाम से जाना जाएगा।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक पुन्नूलाल मोहले, सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजपूत समाज और कनौजिया क्षत्रिय समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
क्षत्रिय समाज के नव-निर्वाचित अध्यक्ष आनंद बल्लभ सिंह और नगर पालिका के CMO होरी सिंह का आयोजन में विशेष योगदान रहा।

क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष आनंद वल्लभ सिंह के नेतृत्व में नगरवासियों ने प्रतिमा का जोरदार स्वागत किया। आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के बीच “जय महाराणा”, “जय राजपूताना” और “जय भवानी” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति और उत्साह से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम में नगर विधायक पुन्नूलाल मोहले,शंकर सिंह परिहार,सनत सिंह,शिव प्रताप सिंह,राणा प्रताप सिंह,लोकनाथ सिंह,होरी सिंह ठाकुर (मुंगेली मुख्य नगर पालिका अधिकारी ),उमाकांत सिंह,गोकलेश सिंह,प्रफुल्ल सिंह परमानन्द सिंह, लखन सिंह, मानस सिंह, राधा चरण सिंह, चित्रकान्त सिंह, विश्वराज सिंह, भूपेंद्र सिंह,शिवम् सिंह,भवानी सिंह,ऋतुराज सिंह,प्रदीप सिंह, राघवेंद्र बब्बू सिंह,रविराज सिंह,सत्तू सिंह संदीप सिंह सहित बड़ी संख्या कांग्रेस के भी पदाधिकारी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजीत बनर्जी (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष )हेमेंद्र गोस्वामी (पूर्व पार्षद )श्री निवास सिंह सहित नगर के नागरिक गण उपस्थित रहे।

पूरा नगर इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्साह,गर्व और देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यह आयोजन न केवल समाज की एकजुटता का प्रतीक बना,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी रहेगा।

