
ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री बंद कराने कलेक्टर से की मांग, मांग पूरी नही होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली – पथरिया विकासखंड के ग्राम खम्हरिया से सैकड़ों की संख्या में महिला एवँ पुरुषों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग करते हुए कहा कि गांव में बड़ी मात्रा में लोग अवैध कच्ची शराब बनाकर बेचते हैं जिससे गांव के बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शराब पीकर गांव का माहौल खराब करते रहते हैं और छोटे छोटे बच्चे शराब पीकर स्कूल जाना छोड़ गांव में घूमते रहते हैं । गांव में अवैध शराब बिक्री के कारण बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।
वहीं गांव के युवा व बुजुर्ग शराब पीकर गांव का माहौल खराब कर रहें हैं ।

ग्रामीणों ने बताया कि इस अवैध शराब बिक्री के कारण अपराध की संख्या बढ़ गयी है गांव में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी है ।
सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाओं एवँ पुरुषों ने कलेक्ट्रेट पहुँच कर कलेक्टर से अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग करते हुए अपनी व्यथा सुनाया ।

साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही इस अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाकर दोषियों पर कार्यवाही नही किया गया तो गांव की महिला एवँ पुरुष उग्र आंदोलन करते हुए मुंगेली बिलासपुर मुख्य मार्ग में चक्का जाम करने की चेतावनी दी है ।


