
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारियों का सम्मान समारोह संपन्न,कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष और देश की आजादी में उनके योगदान को किया याद,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली- छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था, जिला मुंगेली के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारियों के सम्मान में 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को सियान सदन, रामगढ़ रोड मुंगेली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष और देश की आजादी में उनके योगदान को याद करते हुए उनके उत्तराधिकारियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के जिला अध्यक्ष शरद ताम्रकार ने की, जबकि संरक्षक दुष्यंत दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश बाजपेयी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर राम कमल सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रोहित शुक्ला और नगर पालिका उपाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा सहित विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और संघर्ष को देश के लिए अमूल्य विरासत बताया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित किया, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सेनानी उत्तराधिकारियों को सम्मानित कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।

समारोह में कबीरधाम, बेमेतरा, बिलासपुर, राजिम सहित विभिन्न जिलों से संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। संस्था के जिला संरक्षक दुष्यंत दुबे, अध्यक्ष शरद ताम्रकार, उपाध्यक्ष देवी प्रसाद कोशले, संयुक्त सचिव मुंजन कुर्रे, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य दीपक सेन्ड्रे, एडवोकेट राजेंद्र दिवाकर, अश्वनी दिवाकर, राधेश्याम सोनी, श्रीमती लीला पात्रे, दास कुर्रे, बिसाहू पटेल, लालजी कुर्रे, अल्ताप बंधु कोशले, गोलू कोशले, गुलाब कोशले, गणेशू कोशले, देव प्रसाद बंजारे, सौन्खी महिलांग सहित बड़ी संख्या में सेनानी उत्तराधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन ट्राईबल एजुकेशन एकीकृत शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ एवं सेनानी उत्तराधिकारी कार्यकारिणी सदस्य प्रीतम कोशले तथा डॉ. बी.आर. अंबेडकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली के संरक्षक राजेंद्र दिवाकर ने किया। अंत में संस्था के सचिव अजय कोशले ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

