खनिज के अवैध उत्खनन की शिकायत पर खनिज विभाग नही कर रहा कार्यवाही खनिज विभाग चिर निद्रा में , पंचो और ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली (पथरिया)-पथरिया विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कुकुसदा में सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार द्वारा ग्राम के तालाब का अवैध खनन कर मुरुम मिट्टी निकाल सड़क किनारे पिचिंग के लिये उपयोग करने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा किया गया है लेकिन शिकायत के बाद भी प्रशासन द्वारा ठेकेदार पर किसी प्रकार की अंकुश नही लगाने से ग्राम के उपसरपंच सहित पंचो और ग्रामीणों में भारी रोष है । ग्रामीणों ने बताया कि जिला खनिज अधिकारी मुंगेली को लिखित एवम हस्ताक्षर युक्त शिकायत किया गया है उसके बाद भी खनिज अधिकारी अपने ऑफिस में आराम फरमा रही है और अभी तक कोई कार्यवाही नही किया गया जबकि सड़क ठेकेदार शासकीय मुरुम मिट्टी सड़क में डालकर लाखों रुपये भुगतान प्राप्त करेगा जो शासकीय क्षति है वही ग्रामीणों ने कहा कि यदि प्रशासन कोई कार्यवाही नही करेगा तो उग्र आंदोलन करेंगे ।

क्या है मामला –
ग्रामीणों द्वारा मिली जानकारी अनुसार ग्राम कुकुसदा के आश्रित ग्राम पड़रियाझाप से मेड़पार तक लगभग 15 सौ मीटर की सड़क बन रही है जिसकी लागत लगभग एक करोड़ सतासी लाख है सड़क किनारे और बेस में मुरुम बिछाई जानी थी लेकिन ग्रामीणो का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मिट्टी बिछाया जा रहा है और अमानक सड़क निर्माण सामग्री का उपयोग कर गुणवत्ताहीन सड़क का निर्माण किया जा रहा है ।

खनिज विभाग निष्क्रिय – ग्रामीणों और पंचायत के पंचो ने बताया कि हमारे द्वारा मुंगेली खनिज विभाग में जाकर लिखित शिकायत किया गया लेकिन खनिज अधिकारी ज्योति मिश्रा ने कहा कि रात में खनन होने पर मैं मौके पर नही जा सकती इस तरह विभाग द्वारा पल्ला झाड़ लिया जाता है क्यों की मुंगेली जिले में अवैध खनिज का कारोबार रात में ही करते है और मेडम जी कह रही है की रात में कार्यवाही करने नही जा सकती जबकि अधिकारी द्वारा दिन में खनन स्थल का निरीक्षण कर माप किया जा सकता था ।

इसको लेकर ग्राम के उपसरपंच रामरतन निर्मलकर , पंच गोविंदा जायसवाल ने कहा कि अधिकारी द्वारा कार्यवाही नही करने से अवैध खनन करने वाले का हौसला बुलन्द है और शिकायत कर्ताओ कोई देख लेने की बात कर रहा है ।

लोक निर्माण विभाग बेसुध – एक करोड़ सतासी लाख की लागत से डेढ़ किलोमीटर की सड़क बन रहा है लेकिन ठेकेदार द्वारा मनमानी करते हुएं कोई साइन बोर्ड नही लगाया गया वही गुणवत्ता को ताक पर रखकर पैसे बचाने के चक्कर मे सड़क पर मिट्टी मिला हुआ मुरुम डाला जा रहा है और सोल्डर में तो पूरा मिट्टी ही डाला जा रहा है। सामान्य ग्रामीण समझ रहे है कि सड़क खराब बन रही है पर लोकनिर्माण विभाग इन सब से बेसुध ठेकेदार को खुली छूट दे रखा है ।

आर चंद्रा एसडीएम पथरिया-
ग्रामीणों द्वारा अवैध उत्खनन की शिकायत मिली है जसकी जाच के लिये टीम गठित कर दी गई हैं रिपोर्ट अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
मनोज जैन एसडीओ लोकनिर्माण विभाग पथरिया- मेड़पार से पड़रियाझाप तक कि सड़क का काम बिलासपुर के अधिकारी के क्षेत्र में आता हैं मुझे निर्माण की जानकरी नही है ।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

