
मुंगेली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया अंधा कत्ल, पत्नी ही निकली पति की हत्यारिन,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में मुंगेली पुलिस ने थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम गंगद्वारी में हुए अंधे कत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतक की पत्नी को ही पुलिस ने आरोपी पाया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला रूजेश्वरी राजपूत ने पति से लगातार प्रताड़ना और घरेलू विवाद से परेशान होकर वारदात को अंजाम दिया। 23–24 जनवरी की दरमियानी रात जब पति आजूराम राजपूत (51 वर्ष) सो रहा था, तभी पत्नी ने लोहे की कुल्हाड़ी से सिर, चेहरे, गले, सीने और पेट पर कई वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

चोरी की झूठी कहानी गढ़ी
हत्या के बाद आरोपी महिला ने पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर हत्या किए जाने की झूठी कहानी बनाई और थाना पथरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ की।
पूछताछ में टूटा झूठ
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में जांच के दौरान जब महिला से गहन पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
हथियार और खून लगी साड़ी जब्त
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी (टंगिया) एवं खून से सनी साड़ी को गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 18/26 धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को 24 जनवरी 2026 की रात गिरफ्तार किया गया। 25 जनवरी 2026 को उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
इस पूरे प्रकरण के खुलासे में निरीक्षक प्रसाद सिन्हा (सायबर सेल प्रभारी), उप निरीक्षक गिरजाशंकर यादव (थाना प्रभारी पथरिया), सहित थाना पथरिया व पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

