
विमल यादव का 19 फरवरी को हुआ निधन, 28 फरवरी को दशगात्र कार्यक्रम,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली- नगर के एंजू वार्ड (डिलवापारा) निवासी एवं सन राईस क्रिकेट सोसायटी मुंगेली के संचालक व कोच जलेश यादव के पिताजी स्व. रामशरण (विमल) यादव का 19 फरवरी 2026, गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार सहित समस्त यादव समाज एवं नगरवासियों में शोक की लहर व्याप्त है। वे सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं समाजसेवी विचारधारा के धनी थे। उनके आकस्मिक देहावसान से क्षेत्र ने एक सम्मानित अभिभावक को खो दिया है। स्वर्गीय रामशरण (विमल) यादव अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

परिवारजनों ने बताया कि उनका दशगात्र कार्यक्रम 28 फरवरी 2026, शनिवार को उनके निवास स्थान एंजू वार्ड (डिलवापारा), दाऊपारा, मुंगेली (छत्तीसगढ़) में आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में परिजन, रिश्तेदार, समाजजन एवं इष्ट मित्र सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शोकाकुल परिवार की ओर से संतोष यादव, रमेश यादव (राजू), गणेश यादव, भागीरथी (प्रेम), जनकराम, नवल किशोर, पुष्पराज, दादू तेजरजी, मोहन, दीपक, काव्यांश, शिवांश, भुलऊवा सहित समस्त यादव परिवार ने नगरवासियों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करें एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। सन राईस क्रिकेट सोसायटी मुंगेली के संचालक एवं कोच जलेश यादव ने भी समस्त परिचितों, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं शुभचिंतकों से निवेदन किया है कि जिन तक शोक पत्र या आमंत्रण कार्ड नहीं पहुंच पाया है, वे इसे ही आमंत्रण स्वीकार कर 28 फरवरी को आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि प्रदान करें। परिवार की ओर से सभी शुभचिंतकों से विनम्र निवेदन है कि इस दुख की घड़ी में अपनी उपस्थिति एवं प्रार्थनाओं के माध्यम से परिवार को संबल प्रदान करे।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

