

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की बहु उमाकत्यानी कोशले ने दो जगहों पर फहराया राष्ट्र ध्वज,,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली (देवरी)- 26 जनवरी 2026 – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की बहु भाजपा कार्यकर्ता उमाकत्यानी कोशले ने 77 वां गणतंत्रता दिवस पर दो जगहों पर राष्ट्र ध्वज फहराया। उन्होंने शास. हाई स्कूल देवरी में अध्यक्ष शाला विकास समिति के रूप में राष्ट्र ध्वज फहराया और झंडे को सलामी दी। इसके अलावा, उन्होंने प्राइवेट स्कूल विद्या संस्कार मंदिर देवरी में मुख्य अतिथि के रूप में भी राष्ट्र ध्वज फहराया और झंडे को सलामी दी।

इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र ध्वज को सलामी दी और देश की स्वतंत्रता और एकता के लिए शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया और देशभक्ति गीतों का आनंद लिया। उमाकत्यानी कोशले ने अपने भाषण में देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों को पूरा करने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भुवन पटेल,नीलम पटेल,प्रभुजीत सिंह,उत्तरा बंजारा,रूखमन कोशले,त्रिवेद कोशले,नरेश कोशले,मंजय यादव,जगदीश कोशले,बबी गुप्ता,प्रेम महिलांग,सौंखी महिलांग,आभूषण पात्रे,नीलू जोगवंशी,मुकेश सोनी,रूपचंद पाटले,कीर्ति नवरंग,डोमन सिंह,प्रिया कोशले,रीवल माथुर,संतोषी कोशले,निशा ओगरे,ईश्वरी जांगडे़,सुकृति काठले,खिलेश गेंदले,कविता ओगरे,संगम कोशले,प्रकाश बंजारा,चंदू मंडलोई सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे |

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

