

ऋतुराज सिंह परिहार बने श्वेत गंगा मंडल महामंत्री, समर्थकों में खुशी की लहर,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली – श्वेत गंगा मंडल के महामंत्री पद पर ऋतुराज सिंह परिहार के मनोनयन से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयाँ दीं।

ऋतुराज सिंह परिहार इससे पूर्व विभिन्न संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में रहते हुए कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली के चलते उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी महामंत्री का दायित्व सौंपा गया था।

उनकी कार्यक्षमता, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें अब श्वेत गंगा मंडल का महामंत्री बनाया गया है। उनके इस नए दायित्व से क्षेत्रीय संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

