
ग्राम लिमहा के पूर्व सैनिक संदीप कुमार साहू को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली – ग्राम लिमहा निवासी पूर्व सैनिक संदीप कुमार साहू को भारतीय जनता पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके चयन को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

संदीप कुमार साहू भारतीय थल सेना के कोर ऑफ सिग्नल्स से सेवानिवृत्त होने के बाद से लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। वे विशेष रूप से युवाओं के मार्गदर्शन और उन्हें सेना एवं सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए प्रेरित करने के कार्य में जुटे हुए हैं। इसके तहत वे निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान करते हैं।
इसके अलावा, वे स्कूलों और कॉलेजों में जाकर युवाओं को कैरियर के प्रति जागरूक करने, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के महत्व को समझाने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता फैलाने का कार्य भी निरंतर कर रहे हैं।
उनके इन्हीं उल्लेखनीय योगदानों और सक्रिय सामाजिक भूमिका को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनके मनोनयन से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है और उनके कार्यों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

