
बीजातराई सोसाइटी में कम राशन देने और अधिक पैसे वसूलने का आरोप, हितग्राहियों ने की शिकायत,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली- ग्राम बीजातराई की उचित मूल्य दुकान में हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा से कम चावल देने, शक्कर के लिए तय मूल्य से अधिक राशि लेने और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रशासन से शिकायत कर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम बीजातराई स्थित “माँ महामाया स्व. सहायता समूह” द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण के दौरान अनियमितताएं की जा रही हैं। हितग्राहियों का आरोप है कि उन्हें शासन द्वारा निर्धारित मात्रा से कम चावल दिया जाता है। जब कोई उपभोक्ता इसकी जानकारी या विरोध करता है तो दुकान संचालिका द्वारा अपशब्द कहे जाते हैं और अभद्र व्यवहार किया जाता है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शक्कर वितरण में निर्धारित दर से अधिक पैसे लिए जा रहे हैं, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवार परेशान हैं। लगातार हो रही इस समस्या के कारण ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और शासन की जनकल्याणकारी योजना का सही लाभ पात्र हितग्राहियों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

शिकायत में बताया गया है कि उचित मूल्य दुकान का नाम माँ महामाया स्व. सहायता समूह बीजातराई है, जिसका दुकान क्रमांक 402005045 है। दुकान का संचालन श्रीमती शांतिबाई सागर, पति सहदेव सागर द्वारा किया जा रहा है।

कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों के द्वारा शिकायत करने के बाद खैरा सेतगंगा के नायब तसीलदार और खाद्य अधिकारी जाँच में पहुँचे थे और जाँच में अनिमित्ता पाए गए थे और जाँच में अधिक चावल. नमक. और शक्कर में अनिमित्ता पाई गयी है.
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाए तथा हितग्राहियों को सही मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

