
मुंगेली को मिली नई महिला नेत्री, फुलवा सिंह परिहार संभालेंगी महिला मोर्चा का कार्यालय प्रभार,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला मुंगेली को नई कार्यालय मंत्री मिल गई हैं। गुरुवाईनडबरी, लोरमी निवासी श्रीमती फुलवा सिंह परिहार को जिला कार्यालय मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है।
यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी एवं जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी की अनुशंसा पर की गई है।

जिले में महिला मोर्चा की कमान वर्तमान में अंजना देवी दास के हाथों में है। उनके नेतृत्व में अब फुलवा सिंह परिहार कार्यालय प्रभार का दायित्व निभाएंगी।
इस मनोनयन के बाद पूरे जिले में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
इस अवसर पर राजपूत करणी सेना मुंगेली के नगर उपाध्यक्ष एवं राधे लक्ष्मी उत्सव समिति गुरुवाईनडबरी के संयोजक सुधांशु सिंह परिहार ने बधाई देते हुए कहा:
फुलवा जी की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा जिला गौरवान्वित हुआ है। महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान प्रेरणादायक रहेगा। महिला जिलाध्यक्ष अंजना देवी दास के मार्गदर्शन और फुलवा जी के नेतृत्व में महिला मोर्चा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।


The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

