
मुंगेली नगर पालिका में कर्मचारियों की कमी,ऊपर से प्रभावसील पार्षदों पर नगर पालिका कर्मचारीयों को अपने घर निजी काम कराने के आरोप,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली- मुंगेली नगर पालिका में इन दिनों कर्मचारियों की भारी कमी के चलते नगर के आवश्यक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। स्थिति यह है कि जो सीमित कर्मचारी उपलब्ध हैं, उनका भी पूर्ण रूप से जनहित कार्यों में उपयोग नहीं हो पा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, नगर के कुछ प्रभावशाली पार्षद नगर पालिका के कर्मचारियों से अपने निजी कार्य करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन कर्मचारियों का वेतन नगर पालिका से ही दिया जा रहा है, बावजूद इसके उन्हें निजी कामों में लगाया जा रहा है। इस मामले ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कर्मचारियों की कमी का सीधा असर शहर की मूलभूत सेवाओं पर देखने को मिल रहा है।

साफ-सफाई, निर्माण कार्य, जल आपूर्ति और अन्य जनहित से जुड़े कार्यों में लगातार देरी हो रही है, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि नगर पालिका के कर्मचारियों का सही और पारदर्शी तरीके से उपयोग किया जाए तथा उन्हें निजी कार्यों में लगाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाए, तो शहर की व्यवस्था में काफी सुधार लाया जा सकता है।

अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की जाती है या नहीं।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

