
मुंगेली सरपंच संघ ने पंचायत में मिलने वाली 15वें वृत्त की राशि के लिए कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, राशि नही मिलने से ग्राम पंचायत के कार्य हो रहें प्रभावित,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली – मुंगेली सरपंच संघ ने अपने अपने पंचायत में मिलने वाली पंद्रह वृत्त के पैसे जो 9 माह से नही मिला है जिसके कारण सरपंच अपने पंचायत में छोटी बड़ी कुछ भी काम नही करा पा रही है और अपने पंचायत में कार्य करा भी रहें है तो सरपंचो को आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है। सरपंचो के द्वारा 15 वें वृत्त के पैसे की मांग को लेकर आज कलेक्टर कोई ज्ञापन सौपा है। कलेक्टर ने आश्वाशन दिया है की बहुत जल्द सरपंचो की माँग पूरी हो जाने का भरोसा दिलाया है।

15 वें वृत्त की राशि क्या है और इसका उपयोग सरपंच कहा कर सकता है,,
सभी ग्राम पंचायतों में 15वें वित्त आयोग के तहत, केंद्र सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों को एक निश्चित राशि दी जाती है, जो ग्रामों के विकास और बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए होती है। यह राशि पंचायतों के विकास, जल आपूर्ति, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में उपयोग के लिए निर्धारित की जाती है।
ज्ञापन देने वाले सरपंचो में राधाचरण सिंह परिहार,विवेकानंद साहू, संजय राजपूत, नारायण साहू, विपिन सिंह श्रीनेत, फूलचंद लहरे, राजकुमार यादव, डोमन सोनवानी, रेसकुमार दिवाकर, प्रेम सागर ध्रुव, शत्रुघ्न चतुरगोष्ठी, दिलेश्वर यादव, सहित भारी संख्या में सरपंचों ने ज्ञापन सौपा है।

