मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों का किया गया मूल्यांकन
मुंगेली। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दाऊपारा, मुंगेली में बुधवार को प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाई/हायर सेकेंडरी स्तर के विद्यार्थियों का सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम टीम लीडर एवं सात सदस्यीय समिति की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार 20-20 प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों से प्राप्त उत्तरों के आधार पर विद्यालय के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया तथा विभिन्न श्रेणियों में स्टार रेटिंग प्रदान की गई। सामाजिक अंकेक्षण टीम में प्राथमिक विभाग की टीम लीडर कामिनी श्रीवास्तव (प्रधान पाठक, प्राथमिक), पूर्व माध्यमिक विभाग से सी. आर. अंचल (प्रधान पाठक, पालचुवा) एवं हायर सेकेंडरी विभाग से आर. के. क्षत्रिय (उप प्राचार्य, पीएम श्री बी. आर. साव विद्यालय, मुंगेली) शामिल रहे। अंकेक्षण प्रक्रिया में एस.एम.डी.सी. अध्यक्ष एवं सदस्य, सेवानिवृत्त शिक्षाविद, स्थानीय निकाय प्रतिनिधि/पार्षद, शिक्षित युवक-युवतियाँ एवं सक्रिय पालक भी सम्मिलित हुए। विद्यालय प्राचार्य डॉ. आई. पी. यादव के मार्गदर्शन में अंकेक्षण प्रभारी महादेव यादव, प्रधान पाठक दीप्ति चतुर्वेदी (पूर्व माध्यमिक विभाग), अमृता पात्रे (प्राथमिक विभाग), सह-प्रभारी सामाजिक अंकेक्षण राहुल वर्मा तथा राजेन्द्र प्रसाद साहू (पी.टी.आई.) का योगदान सराहनीय रहा।
google.com,pub-3241875176065588,DIRECT,f08c47fec0942fa0

