मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, जनसेवा और सामाजिक न्याय के योगदान को किया याद,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली- छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद, महान समाज सुधारक एवं जनसेवा की प्रतिमूर्ति ममतामयी मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर मुंगेली शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मिनीमाता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि मिनीमाता जी ने अपना संपूर्ण जीवन शोषित, वंचित, पीड़ित एवं जरूरतमंद वर्गों के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित किया। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए जनसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मिनीमाता जी का त्याग, संघर्ष और जनसेवा की प्रेरणादायी विरासत आज भी समाज का मार्गदर्शन करती है। उनके विचार और सामाजिक सरोकार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
कार्यक्रम में सेवादल अध्यक्ष दिलीप बंजारा, देवेंद्र वैष्णव, मंडल अध्यक्ष जीतू श्रीवास्तव, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष आरिफ खोखर, जलेश यादव, राजेंद्र यादव, नासिर खान, नौशाद खान, विष्णु खांडे, मुकेश जायसवाल, भूपेंद्र देवांगन, शत्रुघ्न निषाद, अरविंद बंजारा, विवेक माणिक, विनेश कुमार, भुवन यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने ममतामयी मिनीमाता जी को शत्-शत् नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

