

सेवा संकल्प अभियान के तहत 12 से 15 अक्टूबर के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कंतेली पहुंचने की सम्भावना.
नवनिर्मित महाविद्यालय भवन का करेंगे लोकार्पण, सभा एवं हेलीपैड स्थल का विधायक पुन्नूलाल मोहले ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण.
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा की भावना को जनभागीदारी से जोड़ते हुए देशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मुंगेली जिले में 12 से 15 अक्टूबर के बीच महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिले के कंतेली पहुंचेंगे तथा नवनिर्मित कंतेली महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

मुख्यमंत्री साय कंतेली में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र में कंतेली एवं आसपास के ग्रामीण अंचल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
नवीन महाविद्यालय भवन के लोकार्पण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर अधोसंरचना और सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

तैयारियों का विधायक पुन्नूलाल मोहले ने लिया जायजा
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर अमृत विकास टोपनो, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायज लिया.इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय,गिरीश शुक्ला, मानिक सोनवानी, रजनी सोनवानी, रामशरण यादव, सौरभ बाजपेयी, राज साहू,तारा चंद टंडन,राकेश साहू, राजेश्वर सिंह टंडन, अश्वनी चंद्राकर तथा जिला प्रशासन के सभी अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थिति रहे.
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्य सभा स्थल, हेलीपैड स्थल, पार्किंग व्यवस्था, आमजन एवं कार्यकर्ताओं के प्रवेश-निकास, सुरक्षा व्यवस्था, मंच व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया।
अधिकारियों को कार्यक्रम को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास-
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने की अपील किया है। अभियान में स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
शिक्षा और युवा शक्ति पर विशेष फोकस
कांटेली में महाविद्यालय भवन का लोकार्पण इसी व्यापक भावना के अनुरूप शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधा मजबूत होने से स्थानीय विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त होंगे तथा उच्च शिक्षा की पहुंच और व्यापक होगी।


कार्यक्रम को लेकर उत्साह-
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कंतेली आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। वहीं भाजपा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सुशासन, शिक्षा, जनकल्याण और जनभागीदारी का संदेश आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ कांटेली क्षेत्र को नवीन महाविद्यालय भवन की महत्वपूर्ण सौगात मिलेगी।
जानकारी जिला मीडिया पर रामशरण यादव द्वारा जारी किया गया है.

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

