
42 वर्ष 03 माह 21 दिन की गौरवपूर्ण सेवा के बाद अशोक कुमार कश्यप को भावभीनी विदाई, पदमपुर में हुआ सम्मान समारोह,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली – शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पदमपुर में पूर्व डीएमसी एवं व्याख्याता श्री अशोक कुमार कश्यप के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे एवं विद्यालय के प्राचार्य रमेश सिंह ठाकुर ने श्री कश्यप को सेवानिवृत्ति उपरांत देय समस्त भुगतान संबंधी दस्तावेज, जिनमें जीआईएस (GIS), अर्जित अवकाश नगदीकरण तथा ग्रेच्युटी की पीपीए (PPA) शामिल हैं, सौंपते हुए उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।


अपने संबोधन में डीईओ एल.पी. डाहिरे ने कहा कि अशोक कुमार कश्यप ने 42 वर्ष 03 माह 21 दिन की लंबी शासकीय सेवा के दौरान शिक्षकीय एवं अकादमिक दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि कश्यप सिद्धांतवादी, अनुशासनप्रिय एवं कर्मठ अधिकारी रहे हैं, जिसकी झलक उनके कार्यों में हमेशा दिखाई दी। शासन एवं प्रशासन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का उन्होंने निर्धारित समय-सीमा में जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया।


प्राचार्य रमेश सिंह ठाकुर ने अभिनंदन पत्र का वाचन करते हुए बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर के आदेशानुसार वर्ष 2017 से श्री अशोक कुमार कश्यप ने एपीसी एवं डीएमसी के रूप में जिला मिशन कार्यालय मुंगेली में लगातार लगभग 9 वर्षों तक अकादमिक एवं प्रशासनिक कार्यों का सफलतापूर्वक संचालन किया। उन्होंने कहा कि कार्यालयीन स्टाफ के सहयोग से अनेक महत्वपूर्ण कार्यों का कुशलतापूर्वक निष्पादन संभव हो सका।
सम्मान समारोह में ग्राम पंचायत पदमपुर की ओर से श्री कश्यप को राधा-कृष्ण की विशाल फोटो फ्रेम भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वहीं विद्यालय एवं संकुल पदमपुर के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की ओर से चांदी का राम दरबार स्मृति स्वरूप प्रदान किया गया। इसके अलावा प्राचार्य ठाकुर ने उन्हें अभिनंदन पत्र, शाल, श्रीफल, रामायण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में संकुल केंद्र पदमपुर के जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें सरपंच अनिल जायसवाल (राजू), उपसरपंच विनय यादव, शाला विकास समिति के अध्यक्ष मनोज साहू, शिक्षक राजकुमार कश्यप (सेमरसल), पत्रकार रोहित कश्यप, सीएसी मनोज साहू, गौकरण डिंडोले, प्रधान पाठक राजेंद्र कश्यप, आशीष जायसवाल, रामशिवाय पटेल, कुमारी नमिता यादव, श्रीमती निहारिका सोनवानी, रविशंकर नामदेव, आकाश दत्ता, शरद जायसवाल, स्वाति गुप्ता, ज्ञानचंद अनत, वीरेंद्र ध्रुव, रेणुका साहू, प्रधान पाठक नोहर प्रसाद साहू, सीएसी सुरेश कश्यप, श्रीमती सुलोचना कश्यप, अनुमति ध्रुव (पीएस फूलवारी), गणेश गुप्ता (पीएस तोताकापा), संतोष कश्यप (पीएस बुचूवाकापा), पूजा तिवारी, चेतना साहू, साधना वस्त्रकार, सेवकराम ध्रुव, सुरेखा कौशिक, श्रीमती अन्नपूर्णा जायसवाल शिक्षिका, श्री हनीशर्मा, विजेंद्र कश्यप (सहायक ग्रेड 2)श्वेता पाठक भृत्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश सोनवानी व्याख्याता ने किया, जबकि अंत में प्राचार्य श्री रमेश सिंह ठाकुर ने उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया। भावनात्मक माहौल के बीच सभी ने अशोक कुमार कश्यप के स्वस्थ, सुखद एवं सफल सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

