

RSS का गृह संपर्क अभियान तेज : संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर घर-घर पहुंचकर बताया जा रहा उद्देश्य..
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली – मुंगेली जिले के जरहागांव नगर पंचायत क्षेत्र में इन दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवक बंधुओं द्वारा गहन गृह संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं तथा संगठन की मूल भावना, उद्देश्य और गतिविधियों के बारे में विस्तृत रूप से अवगत करा रहे हैं।

स्वयंसेवकों द्वारा नागरिकों को संघ के हिंदू जागरण, सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण तथा राष्ट्रहित से जुड़े विचारों के बारे में बताया जा रहा है। यह अभियान नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सतत रूप से चलाया जा रहा है, जिसमें कार्यकर्ता प्रतिदिन निर्धारित क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर संवाद स्थापित कर रहे हैं।

अभियान का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना, संगठन के मूल्यों से लोगों को अवगत कराना और सामाजिक एकता को मजबूत बनाना बताया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि संघ के शताब्दी वर्ष को विशेष अवसर मानते हुए व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक संगठन की जानकारी और गतिविधियाँ पहुंच सकें।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

