

महिला दिवस पर कन्नौजिया क्षत्रिय समाज का आयोजन, 150 से अधिक महिलाओं का सम्मान,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ कन्नौजिया क्षत्रिय समाज द्वारा स्वर्गीय श्रीमती रामा देवी बघेल की पुण्य स्मृति में “नारी सशक्तिकरण सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन क्षत्रिय समाज मंगल भवन, मुंगेली में किया गया।

कार्यक्रम में समाज की 150 से अधिक महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विभिन्न जिलों से पहुंचीं महिलाएं
इस कार्यक्रम में बिलासपुर, रायपुर, कवर्धा, बेमेतरा और मुंगेली जिलों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य समाज की प्रतिभाशाली एवं कर्मठ महिलाओं को प्रोत्साहित करना तथा उनके कार्यों को सम्मान देना था।
मुख्य अतिथि ने की आयोजन की सराहना,,
मुख्य अतिथि जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि नारी केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती है। क्षत्राणी सदैव से संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों की रक्षक रही है।

महिलाओं की भूमिका पर वक्ताओं ने रखे विचार,,
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. दिनेश नंदनी सिंह ने कहा कि सशक्त नारी ही भविष्य के समृद्ध और मजबूत राष्ट्र की नींव है। वहीं नगर पालिका के सीएमओ होरी सिंह ठाकुर ने कहा कि समाज की महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से समाज का नाम रोशन कर रही हैं और यह आयोजन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी साबित होगा।
न्यूज 24 मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ और लल्लूराम डॉट कॉम के एडिटर-इन-चीफ मनोज सिंह बघेल ने कहा कि आज समाज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। यदि उन्हें अवसर, कौशल और आत्मविश्वास मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।

समाज की बेटी ने बढ़ाया गौरव,,
समाज के अध्यक्ष आनंद वल्लभ सिंह ने सम्मानित सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि हाल ही में सीडीएस परीक्षा में देशभर में चौथा स्थान हासिल कर समाज की बेटी सुप्रिया सिंह ने लेफ्टिनेंट बनकर समाज का गौरव बढ़ाया है। यह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।
कविता पाठ ने बांधा समां,,
कार्यक्रम में कवि देवेंद्र परिहार ने मातृशक्ति पर ओजपूर्ण कविता पाठ कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन रामपाल सिंह और जान्हवी सिंह ने किया।

इन लोगों की रही विशेष उपस्थिति,,
इस अवसर पर संरक्षक शंकर सिंह परिहार, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह, सनत सिंह, पूर्व अध्यक्ष गजानंद सिंह, महेंद्र सिंह, महिला अध्यक्ष सुकन्या सिंह, मालिका सिंह, सुधा सिंह, पुष्पांजलि सिंह, गरिमा सिंह और कात्यायनी सिंह सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्या सिंह, विनिया सिंह, साधना सिंह, रश्मि सिंह, राजरानी सिंह, कल्पना सिंह, सचिव विश्वराज सिंह, चित्रकांत सिंह, देवेंद्र सिंह, संदीप सिंह, दिलबाग सिंह, श्रीओम सिंह, मारुत सिंह और अमरनाथ सिंह सहित अनेक लोगों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में समाज के महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

