
मुंगेली में गुड फ्राईड पर विशेष आराधना, यीशु मसीह के बलिदान को किया गया याद,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली – मुंगेली जिले के सभी गिरजाघरों,प्रार्थना भवन में आज शुभ शुक्रवार गुड फ्राइडे की विशेष आराधना हुई,,, जिले के जरहागांव ख्रीस्टीयान मण्डली पेंड्रीडीह चर्च
भवन में दोपहर 12 बजे से प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते क्रूस पर कहे 7 वचनों का प्रचार मनन प्रार्थना गीतों के साथ किया गया जहां बड़ी संख्या में मसीही लोग उपस्थित रहे ,,, मुख्य वक्ता रेवरेंट मनीष कुमार लाल द्वारा मसीह यीशु के क्रूस पर जयवंत बलिदान की कथा पर प्रकाश डाला गया मसीह यीशु के क्रूस पर से कहे गए 7 समर्थी वचनों का भेद बताया गया,, स्थानीय पास्टर रॉड्रिक जॉन की अगुवाई में कलीसिया के सभी.. मसीही लोगों के घर ..बीते 40 दिनों तक उपवास और प्रार्थना के साथ प्रभु यीशु के वचनों का प्रचार किया गया था जहां मुख्य पुनरुथान पर्व से पहले आज समस्त मानव जाति के पापों के छुटकारे के लिए मसीह यीशु के क्रूस पर हुए बलिदान को याद किया गया जिसे शुभ शुक्रवार गुड फ्राइडे के रूप में मनाया गया प्रार्थना भवन में विश्व शांति और आपसी प्रेम भाईचारा के लिए विशेष प्रार्थना की गई,,,

गुड फ्राइडे ,, शुभ शुक्रवार
प्रभु यीशु मसीह के समस्त मानव जाति के लिए किए गए बलिदान को याद स्मरण करने का दिन आज शुभ शुक्रवार जहां मुख्य पुनरुथान पर्व से पहले आज समस्त मानव जाति के पापों के छुटकारे के लिए मसीह यीशु के क्रूस पर हुए बलिदान को याद किया गया जिसे शुभ शुक्रवार गुड फ्राइडे के रूप में मनाया गया जरहागांव ख्रीस्टीयान मण्डली पेंड्रीडीह चर्च प्रार्थना भवन में विश्व शांति और आपसी प्रेम भाईचारा के लिए विशेष प्रार्थना की गई,,, जहां सौहार्दपूर्ण गुड फ्राइडे को मनाते हुए मसीही समाज के उपस्थित समस्त भाई बहनों ने मिलकर पूरे भारत देश वासियों के लिए आपसी प्रेम भाईचारा और विश्व में शांति हेतु उपवास के साथ प्रार्थना की ,,, पुनरुथान पर्व से पहले गुड फ्राइडे की विशेष आराधना पर
क्रूस पर से प्रभु यीशु मसीह द्वारा क्रूस की जयवंत कथा और उस क्रूस पर मृत्यु से जयवंत होने से पहले कहे गए उन 7 समर्थी वचनों ,,, 7 वाणियों पर कलीसिया से चुने गए सदस्यों और मुख्य वक्ता रेवरेंट मनीष कुमार लाल द्वारा परमेश्वर के प्रकाशित संदर्भों की भेद भरी बातों का प्रचार किया गया गया ,,,

सभी वचनों पर प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता द्वारा प्रत्येक वाणी के अंतराल में विशेष प्रार्थना गीत गाया गया,,,
मुख्य वक्ता रेवरेंट मनीष कुमार लाल ने बताया
की शुभ शुक्रवार मसीही जनों के लिए इसलिए खास हो हो जाता है क्योंकि इस दिन मसीह यीशु ने जो क्रूस पर यातनाएं सही वो हमारे लिए सही हमारे लिए अनंत जीवन को प्राप्त करने की व्यवस्था की जिससे हम उसके साथ हमेशा के लिए रह सके और आज हम सब कलीसिया में एक जुटता के साथ इसी विषय पर चर्चा की और जो सात वाणियां मसीह यीशु ने क्रूस से कही उन वाणियों पर हम सभी ने अपना ध्यान मन लगाया ,, और वर्तमान समय में हम यह देखते हैं कि न केवल उस समय में मसीह यीशु ने जो दुख हमारे लिए उठाया वो वर्तमान समय में हम मसीही जनों के लिए भी चुनौती और दुख उठाने का समय हैं और ये कोई नई बात हमारे लिए नहीं है इसलिए आज के दिन को याद करते हुए प्रत्येक मसीही समाज के लोगो के लिए यही संदेश है कि जो मसीह यीशु के पीछे चलते हैं उन्हें दुख उठाना उनके लिए गौरव और आशीष की बात है कि हम जिसके पीछे चले उसने हमारे दुख उठाया और अब हमारी बारी है कि हम प्रभु यीशु मसीह के लिए सभी ये सुसमाचार सुनाते हुए दुख उठाए कि मसीह यीशु ही प्रभु है ,,

स्थानीय कलीसिया के पास्टर रॉड्रिक जॉन ने बताया कि
कि गुड फ्राइडे मसीही धर्म में महत्वपूर्ण दिन है इस दिन समस्त
मानव जाति के पापों की क्षमा के लिए मसीह यीशु बलिदान हुए उनके इस असीम प्रेम बलिदान को पुनरुथान पर्व से पहले याद किया जाता है क्रूस पर सही गई उनकी पीड़ाओं को महसूस करते हुए हम सभी ने अपने किए गए गुनाह पाप से फिरकर प्रायश्चित पश्चाताप को खुद में उत्पन्न होता देखते हैं,,मसीह यीशु का क्रूस पर बलिदान होना मारे जाने ,, गाड़े जाने और तीसरे दिन मृतकों में से जी उठने के जयवंत पर्व पुनरुत्थान पर्व का भाग है जो कि रविवार की सुबह पुनरुत्थान दिवस को हम सभी मनाने की तैयारी में लगे हुए हैं हर्षित और आनंदित हैं और ये अनुग्रह हम सभी मसीह जनों सहित समस्त मानव जाति के लिए छुटकारे पापों की क्षमा और उद्धार को ग्रहण करते नए जीवन में प्रवेश करने का दिन है जिसके लिए मैं समस्त मानव जाति को बधाई देता हूं …

कलीसिया की क्वायर लीडर एंजेल भारत
ने बताया कि गुड फ्राइडे के दिन ही प्रभु ईसा मसीह को सूली क्रूस पर चढ़ाया गया था ,, प्रभु यीशु क्रूस की मृत्यु सहते हुए क्रूस पर से ही सात वचनों को कहे थे उन्हीं वाणी पर मसीही जन आज प्रार्थना के साथ मनन करने उपस्थित हुए हैं,,,प्रभु यीशु मसीह क्रूस की मृत्यु के साथ ही दुनिया के सारे पाप अपने ऊपर ले लिए थे समस्त मानव जाति को पापों से छुटकारा उन्होंने अपने प्राण दे कर पाप के बंधनों से समस्त मानव जाति को स्वतंत्र कर दिया,,बस हमे उस अनुग्रह और मसीह यीशु पर संपूर्ण मन से विश्वास करने की जरुरत है।

विश्व के सभी चर्च में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाती है जहां क्रूस पर प्रभु यीशु मसीह के सात वाणी को प्रार्थना के साथ प्रचार किया जाता है ,,, गुड फ्राइडे के दिन चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाती हैं…

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

