आवश्यक सुचना- मुंगेली बिलासपुर मुख्य मार्ग में स्थित मनियारी पुल एक हप्ते के लिए आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित, आवागम के लिए प्रशासन ने जारी की वैकल्पिक मार्ग,, जानिए क्यों बंद रहेगा ये मार्ग,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली-तखतपुर,राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130A पर स्थित किलोमीटर 73.662 से 74.734 के बीच मनियारी पुल पर मरम्मत एवं सड़क सुरक्षा (सेफ्टी) संबंधी महत्वपूर्ण कार्य होने जा रहा है। इस कारण मार्ग को कुछ दिनों के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। जिला कलेक्टर कार्यालय, मुंगेली द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

आदेश के अनुसार,मनियारी समन्वित पुल पर डी.बी.एस.एम. तथा एस.सी. कार्य प्रस्तावित है, जिसे सुचारू रूप से पूरा करने के लिए 11 नवंबर 2025 से 18 नवंबर 2025 तक भारी और हल्के सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि में किसी भी वाहन को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं होगी।

यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग भी जारी किया है। वाहन चालकों को बरेला से मोढ़े बाईपास से जरेली बिलासपुर मार्ग का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंचने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि के दौरान इसी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें, ताकि भीड़भाड़,दुर्घटना या किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

इसके साथ ही पुलिस विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को मार्ग बंद रहने तक आवश्यक चेतावनी बोर्ड,संकेतक व्यवस्था और सुरक्षा तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं,ताकि यात्रियों को समय रहते जानकारी और सुरक्षित मार्गदर्शन मिल सके।

प्रशासन का कहना है कि कार्य पूर्ण होते ही मार्ग को पुनःसामान्य यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि यह कार्य क्षेत्रीय यातायात को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

