
ग्रामीण क्षेत्र में क्रिकेट को प्रोत्साहित करने यह आयोजन अंकित सिंह बैस के द्वारा कराया जाने वाला घोरपुरा ग्रामीण टेस्ट मैच द्वितीय वर्ष रोमांचक मुकाबले के बाद ड्रॉ ,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली – ग्राम घोरपुरा में विगत 10 वर्षों से अंकित सिंह के नेतृत्व में आयोजित की जा रही ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत घोरपुरा टेस्ट मैच द्वितीय वर्ष का सफल आयोजन किया गया। पिछले वर्ष फरवरी 2025 से शुरू हुई इस अनूठी दो दिवसीय ग्रामीण टेस्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष भी फरवरी के दूसरे सप्ताह में किया गया।

अंकित सिंह बैस के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले खिलाडीयों की प्रतिभा को आगे लाने के लिए क्रिकेट का आयोजन अपने स्वयं के खर्च कर क्रिकेट का आयोजन कराते आ रहें है और इस प्रतियोगिता में ग्राम घोरपुरा सहित आसपास के गांव औराबांधा, कोहड़िया, पुरान, कन्नौजियाकपा से चयनित खिलाड़ियों को शामिल कर टीम A और टीम B का गठन किया गया, जिसमें प्रत्येक टीम में 12-12 खिलाड़ी शामिल थे। प्रतियोगिता दो दिनों तक चली, जिसमें प्रतिदिन 100-100 ओवर का खेल खेला गया।

प्रतियोगिता को रोचक बनाने के लिए कुछ विशेष नियम लागू किए गए थे। पहली पारी अधिकतम 75 ओवर की रखी गई थी, सिक्स पर कोई रन मान्य नहीं था, केवल चौके पर ही चार रन दिए जाते थे। 12 खिलाड़ियों के आउट होने पर ही टीम को ऑल आउट माना जाता था, जबकि फील्डिंग के दौरान 10 खिलाड़ी मैदान में रहते थे और 2 खिलाड़ी समय-समय पर बदल सकते थे।

दिनांक 07 फरवरी 2026 को सुबह टीम B ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 73 ओवर में 268 रन बनाकर ऑल आउट हुई। टीम B की ओर से कप्तान सम्राट सिंह ने शानदार 75 रनों की पारी खेली।
268 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम A की पहली पारी संघर्षपूर्ण रही। शाम तक टीम A 27 ओवर में 6 विकेट खोकर मात्र 66 रन ही बना सकी। दूसरे दिन कप्तान अंकित सिंह, बीरू, लोमश और वैभव ने पारी को संभालने की कोशिश की। अंकित सिंह ने 71 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन टीम A 62 ओवर में 219 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार टीम B को पहली पारी में 49 रनों की बढ़त मिली।

दूसरी पारी में टीम B ने 43 ओवर में 160 रन बनाए और ऑल आउट हो गई। दूसरी पारी में एकलव्य सिंह ने 44 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
टीम A को जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन दूसरी पारी में भी उसका टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा और टीम ने 25 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद राजू वैष्णव और धनेश श्रीवास ने पारी को संभाला। राजू के आउट होने के बाद विकेट गिरते चले गए।
मैच के अंतिम 8 ओवरों में टीम B को जीत के लिए मात्र 3 विकेट की जरूरत थी, लेकिन अंश ने धनेश श्रीवास के साथ संयमित बल्लेबाजी करते हुए विकेट बचाए और मुकाबले को ड्रॉ कराने में सफलता हासिल की।
पुरस्कार वितरण में टीम B के सम्राट सिंह को दोनों पारियों में कुल 85 रन बनाने पर बेस्ट बल्लेबाज चुना गया, वहीं टीम A के धनेश श्रीवास को दोनों पारियों में कुल 8 विकेट लेने पर बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार प्रदान किया गया।

मैच के दौरान अतिथि के रूप में प्रकाश सिंह, सागर सिंह, आदित्य सिंह, हिमांशु सिंह (घोरपुरा), रघुराज सिंह (जनपद सदस्य, पुरान), रवि सिंह, नीलकमल सिंह (मुंगेली), नवल सिंह, अमित सिंह (पुरान), नितेश सिंह (सिंगबांधा), अभिनव सिंह (झगरहट्टा), शिव जांगड़े (सरपंच, घोरपुरा), पंच एवं उपसरपंच (ग्राम पंचायत घोरपुरा) तथा ब्रदर्स टीम छिरहा से रजनीकांत सिंह, प्रदीप सिंह और मयंक सिंह उपस्थित रहे।
ग्रामीण क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टेस्ट मैच बेहद रोमांचक और यादगार रहा।

