देखे वीडियो – चैनल को SUBSCRIBE करें ,
स्टाफ की कमी से जूझ रहा मुंगेली का शासकीय ग्रंथालय,विद्यार्थियों ने कलेक्टर से लगाई व्यवस्था सुधार की गुहार,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए संचालित मुंगेली का शासकीय ग्रंथालय इन दिनों स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है। वर्ष 2020 से संचालित इस ग्रंथालय में करीब 1200 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, लेकिन पिछले लगभग दो महीने से यहां न शिक्षक उपलब्ध हैं और न ही आवश्यक स्टाफ। इससे नाराज बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द व्यवस्था बहाल करने की मांग की।

विद्यार्थियों का कहना है कि ग्रंथालय में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ शिक्षक का कार्यकाल समाप्त होने के बाद वे अपने मूल पदस्थापना स्थल लौट गए हैं। इसके बाद से अब तक किसी नए शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई है। वहीं ग्रंथालय में चपरासी और सफाई कर्मचारी जैसे आवश्यक कर्मचारियों की भी व्यवस्था नहीं है, जिससे अध्ययन का माहौल प्रभावित हो रहा है।

छात्रों ने बताया कि वे लंबे समय से शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से शिक्षक व अन्य स्टाफ की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विद्यार्थियों ने कलेक्टर से जल्द शिक्षक, चपरासी और अन्य आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

