क्रांति दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली- 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर भारत छोड़ो आंदोलन के अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, तपस्या और अदम्य साहस को याद करते हुए उनके योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शहीद रामदास लोहार, शहीद रामफल मंडल, शहीद शिरीष कुमार मेहता, शहीद कनकलता बरुआ और शहीद मातंगिनी हाजरा सहित महान स्वतंत्रता सेनानियों के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहीं, स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिवारजनों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
भारत छोड़ो आंदोलन ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाई
वक्ताओं ने कहा कि 9 अगस्त 1942 भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन है। महात्मा गांधी के नेतृत्व में शुरू हुए भारत छोड़ो आंदोलन ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ देशव्यापी जनआंदोलन का रूप लिया। आजादी की लड़ाई में हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने जेल की यातनाएं सहीं और अनेक वीरों ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान महज औपचारिकता नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को देशभक्ति, त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देने का माध्यम है। उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात कर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके सपनों के भारत के निर्माण में योगदान देने और राष्ट्र की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
“शहीदों की चिताओं पर हर बरस मेले होंगे,
वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा।”
दीपक गुप्ता,दिलीप बंजारा सेवादल अध्यक्ष ,देवेंद्र वैष्णव, जीतू श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष,
जलेश यादव शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष नौशाद खान अनीता विश्वकर्मा एहसान अली राजमणि निजाम खान राजेंद्र यादव विष्णु खंडे राम तलरेजा निलेश कुमार भूपेंद्र देवांगन टीपू खान बलराम यादव भुवन यादव।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

