मुख्य मार्ग से जुड़ने सड़क के लिए तरस रहा हेडसपुर,और रामाकापा, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली- जिला मुख्यालय से महज कुछ किलोमीटर दूर नगरीय सीमा से लगा हुआ लिलवाकापा पंचायत के अंतर्गत आश्रित ग्राम हेडसपुर, रामाकापा आज भी मुख्य मार्ग से सीधे जुड़ने वाली पक्की सड़क का इंतजार कर रहा है। करीब 1000 की आबादी वाले इस दोनों गांव के ग्रामीण वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक पहुंचने के लिए उन्हें दूसरे गांव की संकरी गलियों और कच्चे रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। इन रास्तों पर चारपहिया वाहन मुश्किल से गुजर पाते हैं, जिससे आए दिन जाम और विवाद की स्थिति बनती है।

आपातकालीन परिस्थितियों में एंबुलेंस और अन्य बड़े वाहनों को भी गांव तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 10 साल पहले दो किमीटर के बनाई थी वो भी नवापारा के बस्ती के अंदर से जोड़कर जो इन दो ग्राम पंचायत के लोगो के लिए किसी काम का भी है ।

गांव के बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में कई जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और प्रशासनिक अमले से सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन आज तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान में नहर किनारे बना कच्चा रास्ता ही गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ता है, जो बारिश के मौसम में बेहद खराब हो जाता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और लोक निर्माण विभाग के माध्यम से मुख्य रूप से पुरानी सड़कों के संधारण और नवीनीकरण पर काम अन्य ग्रामों में किया जा रहा है, जबकि नई संपर्क सड़कों की आवश्यकता वाले गांवों की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
देखिए इस खबर की वीडियो – चैनल को SUBSCRIBE करें 👇👇
ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय विधायक पुन्नूलाल मोहले से और कलेक्टर जन दर्शन के कई बार आवेदन दिया गया है पर आज तक ये ग्रामीण रोड के लिए तरस रहे हैं।आजादी के 80 साल बाद भी यहां के ग्रामीणो को रोड की सुविधा नहीं मिल पाई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हेडसपुर के लिए मुख्य मार्ग से सीधी संपर्क सड़क का सर्वे कराकर प्रस्ताव शासन को भेजा जाए, ताकि गांव को भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा मिल सके और विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

