फास्टरपुर कॉलेज में अनियमितता और धमकी का मामला गरमाया,प्रभारी प्राचार्य और सहायक प्राध्यापक पर छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप, थाना पहुंचा मामला,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
फास्टरपुर (जिला मुंगेली):
शासकीय महाविद्यालय फास्टरपुर में इन दिनों अनियमितताओं और शिक्षकों के व्यवहार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य कमलेश कुमार मिश्रा और सहायक प्राध्यापक अमित सिंह पर छात्रों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि वे विद्यार्थियों को डराते-धमकाते हैं, साथ ही कॉलेज में परीक्षा मूल्यांकन में गड़बड़ी की जाती है।

जानकारी के अनुसार, बी.कॉम अंतिम वर्ष के एक छात्र ने कॉलेज में आंतरिक मूल्यांकन में की गई नकल और अंक हेराफेरी के खिलाफ आवाज उठाई थी। छात्र का आरोप है कि शिकायत करने के बाद उसे कॉलेज परिसर में गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और टी.सी. निकालने की धमकी दी गई। इसके बाद छात्र ने इस पूरे प्रकरण की शिकायत फास्टरपुर थाना में दर्ज कराई है।

छात्रों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित है और जो विद्यार्थी अन्याय या अनियमितता के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें प्रबंधन द्वारा प्रताड़ित किया जाता है।
विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा विभाग से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर प्रभारी प्राचार्य एवं संबंधित शिक्षक पर कठोर कार्रवाई की जाए।
छात्र संगठनों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

