
मां कामाख्या देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बड़ी संख्या में कन्या भोज कराया गया,,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
बिलासपुर – बिलासपुर जिले के लिंगियाडीह स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ आई है, बड़ी संख्या में आस पास के लोग सहित अन्य जिलों से भी श्रद्धालु यहां माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं,

बताते चलें कि मंदिर के संचालक मनहरण यादव ने हमे बताया कि आसाम गुवाहाटी के स्वरूप में ही इस मंदिर का निर्माण किया गया है, यह छत्तीसगढ़ का पहला मंदिर है जो इनके अथक प्रयास के चलते निर्माण किया जा सका है, और इस कार्य में पूरा परिवार एकजुट रहता है, ताकि माता रानी पुजा अर्चना व समय समय पर यहां कन्या भोज और भंडारा कराया जाता है उसमें संचालन समुचित ट्रैक से हो सके दूर दूर से श्रद्धालु जो हैं मंदिर में अपना दुःख दर्द लेकर पहुंचते हैं, बताते चलें कि आज नवमी के दिन 108 कन्याओं का कन्याभोज कराया गया है,आज बड़े समुचित तरीके से हवन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है,

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग में संकुल अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे अशोक तिवारी ने बताया कि जब जब हम यहां आते हैं तब तब मंदिर के जीर्णोद्धार होते हमने देखा है व जो जो मनोकामनाएं मांगी है व पूर्ण हुई है, मां कामाख्या देवी मंदिर को और भी बड़े स्वरूप में देखना चाहते हैं, अशोक तिवारी ने राम नाम जप के बारे में बताया कि उन्होंने 3 लाख से अधिक बार श्री राम नाम का जप कर चुका है, श्री राम नाम का जप आगे भी निरंतर जारी रहेगा, कार्यक्रम में रामशंकर शुक्ला जी ने श्री राम नाम जप के बारे में कहा है कि राजकिशोर खंडेलवाल जो कि जबलपुर में निवास करते हैं, इन्होंने राम नाम जप की विशेषताएं बताई है, बताते चलें कि रामशंकर शुक्ला जो कि ज्योति कलशों के बीच में साधना करते हैं,

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

