माही पाठक ने फिर बढ़ाया मुंगेली का मान:
राष्ट्रीय ‘कला कृति महोत्सव’ में सेमी कत्थक नृत्य पर हासिल किया प्रथम स्थान,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली- भिलाई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कला कृति महोत्सव में जिला मुख्यालय मुंगेली की प्रतिभाशाली बेटी माही पाठक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर मुंगेली का नाम रोशन किया है। माही पाठक ने कत्थक सेमी क्लासिकल डांस में अपनी बेहतरीन नृत्य का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से आए कई दिग्गज कलाकारों को पीछे छोड़ते हुए मुंगेली की बेटी ने ऐतिहासिक सफलता हासिल किया है। ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व भी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय नटरंग महोत्सव में भी द्वितीय स्थान प्राप्त कर मुंगेली का मान बढ़ाया था।

माही की उपलब्धि से मुंगेली में खुशी का माहौल
माही पाठक की इस उत्कृष्ट उपलब्धि से पूरे मुंगेली जिले में हर्ष का माहौल है। पिता पं सतीश पाठक व माता श्रीमती स्वीटी पाठक तथा बड़े पापा पत्रकार एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील पाठक व बड़ी मम्मी श्रीमती रजनी पाठक सहित पूरे पाठक परिवार को इस गौरवपूर्ण पल पर खूब बधाइयां मिल रही है। स्थानीय नागरिकों और कला प्रेमियों का कहना है कि माही पाठक ने राष्ट्रीय स्तर के मंच पर विभिन्न राज्यों के अन्य प्रतिभागियों के मध्य मुंगेली का नाम रौशन कर साबित कर दिया है कि कलाकार को उचित मंच व प्रोत्साहन मिले तो वह नित नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

भव्य मंच पर हुईं सम्मानित हुई माही
भिलाई में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के गरिमामयी समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा माही पाठक को मुख्य मंच पर ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुंगेली के विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध जनों,परिजनों और शुभचिंतकों ने माही के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इस शानदार प्रदर्शन पर बधाइयां दी हैं।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

