अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बबूल के पेड़ पर लटका मिला शव,,
बिलासपुर/तखतपुर- बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरी में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान खैरी निवासी बबलू गोंड के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, युवक का शव गांव के बाहर एक बबूल के पेड़ पर गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

