





मुंगेली में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकला विशाल कैंडल मार्च,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली- देशभर में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मुंगेली में विभाजन के दौरान शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और स्थानीय विधायक पुन्नूलाल मोहले सहित नगर के गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को नमन किया गया। इसके बाद विशाल कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें स्कूली बच्चों के साथ नगरवासियों ने भी सहभागिता की। कैंडल मार्च के माध्यम से विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज को अपने इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए। इतिहास को संजोकर रखना और आने वाली पीढ़ियों को उससे अवगत कराना जरूरी है। विभाजन विभीषिका का दंश देश के विभिन्न समाजों ने झेला है, इसलिए इसकी पीड़ा और इतिहास का स्मरण पूरे देश को करते रहना चाहिए।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही नई पीढ़ी को उस दौर की त्रासदी से परिचित कराने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह भी कहा कि देश का विभाजन तुष्टिकरण की राजनीति के कारण हुआ, जिसके परिणामस्वरूप लाखों लोगों को विस्थापन और भारी जनहानि की त्रासदी झेलनी पड़ी। कैंडल मार्च के माध्यम से लोगों ने एकता, अखंडता और देश की एकजुटता का संदेश दिया।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

